गुना नगर: कोतवाली पुलिस ने चोरी के मामले में 6 साल से फरार स्थाई वारंटी को किया गिरफ्तार
गुना कोतवाली थाना पुलिस द्वारा चोरी के मामले में लंबे समय से फरार वारंटी को पकड़ा है। 27 मई को थाना प्रभारी ने बताया, वर्ष 2020 में आरोपी नरेंद्र वाल्मीकि निवासी हनुमान कॉलोनी गुना पर चोरी का मामला दर्ज हुआ था। 6 साल से फरार प्रकरण में जिला न्यायालय से स्थाई गिरफ्तारी वारंट जारी था। 26 मई आरोपी नरेंद्र वाल्मीकि को गिरफ्तार किया न्यायालय में पेश किया है।