अंबिकापुर: अंबिकापुर शहर में निजी अस्पतालों की अव्यवस्थित पार्किंग व्यवस्था पर पब्लिक एप की टीम ने महापौर से ली प्रतिक्रिया
आज दिनांक 9 जुलाई 2026 दिन गुरुवार को शाम 4 बजे पब्लिक एप की टीम ने अंबिकापुर शहर के नगर निगम के महापौर मंजूषा भगत से प्रतिक्रिया ली। अंबिकापुर शहर में निजी अस्पतालों की अव्यवस्थित पार्किंग व्यवस्था अब आम लोगों और मरीजों के लिए बड़ी परेशानी बन गई है। आरोप है कि नगर निगम ने बिना भौतिक सत्यापन के ही कई निजी अस्पतालों को पार्किंग संबंधी एनओसी जारी कर दी।