महिला एवं बाल विकास विभाग ने 'बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ' अभियान के तहत मंगलवार को 3:00 बजे अकबरपुर प्रखंड सभाकक्ष में विद्यालय से ड्रॉपआउट बालिकाओं एवं उनके अभिभावकों के साथ एक जागरूकता संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य स्कूल छोड़ चुकी बालिकाओं को पुनः शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ना तथा उनके अभिभावकों को बालिका शिक्षा के प्रति जागरूक करना था।