Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
कांग्रेस
हत्या
भारत
बीजेपी
Uttar_pradesh
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Up
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
Pm
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Uttarakhand
News4you
‘क..क..क..क..कांग्रेस याद है?’ पवन खेड़ा का PM मोदी पर तंज, कांग्रेस को लेकर बयान पर सियासी कटाक्ष! #PawanKhera #PMModi #NarendraModi #Congress #BJP PoliticalTaunt RajasthanPolitics IndianPolitics ViralStatement PoliticalNews TrendingNews
Girwa, Udaipur
| Oct 23, 2026
#pawankhera
#pmmodi
#narendramodi
#congress
#bjp
MORE NEWS
मदन राठौड़ का कांग्रेस पर परिवारवाद को लेकर हमला! रेहान, राजीव गांधी के नाम का जिक्र कर उठाए सवाल #MadanRathore #Congress #BJP #RahulGandhi #RaihanRajivGandhi FamilyPolitics Parivarवाद RajasthanPolitics PoliticalNews RajasthanNews ViralStatement TrendingNews
Girwa, Udaipur | Oct 23, 2026
PM मोदी का एकजुटता का संदेश! बोले- ‘समाज को बांटने वाली ताकतों के खिलाफ हमें एकजुट होना है’ #PMModi #NarendraModi #Unity #SocialHarmony #Ekta India IndianPolitics ModiSpeech PoliticalNews BreakingNews TrendingNews
Girwa, Udaipur | Oct 23, 2026
-संकट मोचन बालाजी मंदिर में 25 अक्टूबर को होगा विशाल शारदीय पूर्णिमोत्सव, 200 किलो दूध का लगेगा भोग -धवल रोशनी में विराजेंगे ठाकुरजी, भव्य महाआरती, रुद्राभिषेक एवं भजन संध्या का होगा आयोजन @followers @top fans News 24 Udaipur #udaipur #viralpost #nonfollowers उदयपुर। श्री बजरंग बली प्रचार समिति एवं शारदीय पूर्णिमोत्सव आयोजन समिति के तत्वावधान में रविवार, 25 अक्टूबर को संकट मोचन बालाजी मंदिर, पंचदेवरिया, चांदपोल बाहर में विशाल शारदीय पूर्णिमोत्सव का आयोजन किया जाएगा। आयोजन को लेकर मंदिर परिसर को भव्य रूप से सजाया जा रहा है। मंदिर में तोरण द्वार बनाए जा रहे हैं तथा फूलों से आकर्षक सजावट की जा रही है। ठाकुरजी धवल रोशनी में विराजेंगे और आतिशी नजारों के बीच भव्य महाआरती होगी। आयोजन व्यवस्थापक पंडित पवन सुखवाल ने बताया कि कार्यक्रम के तहत बालाजी महाराज का भव्य तेल रुद्राभिषेक किया जाएगा। इस दौरान श्रद्धालुओं की ओर से बालाजी महाराज को 200 किलो दूध का भोग अर्पित किया जाएगा। आयोजन में जनप्रतिनिधियों, गणमान्य महानुभावों एवं सैकड़ों श्रद्धालुओं की उपस्थिति रहेगी। कार्यक्रम के तहत शाम 5 बजे से 7 बजे तक श्री दुष्यंत कुमावत एवं महेश श्रीमाली तथा मधुसूदन सुखवाल के सान्निध्य में सुंदरकांड पाठ होगा। इसके बाद शाम 7 बजे से 8 बजे तक धन सिंह जी की मंडली एवं भक्त मंडली द्वारा भजन संध्या आयोजित की जाएगी। इस दौरान उपस्थित श्रद्धालु सामूहिक रूप से श्री हनुमान चालीसा का पाठ भी करेंगे। रात्रि 8 बजे से श्रद्धालुओं द्वारा चंद्रमा की रोशनी में ठाकुरजी की भव्य महाआरती की जाएगी। महाआरती के दौरान समिति की ओर से आतिशबाजी का आयोजन भी रखा गया है। इसके पश्चात श्रद्धालुओं के लिए महाप्रसाद की व्यवस्था मंदिर परिसर में की जाएगी। आयोजन समिति की ओर से श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर शारदीय पूर्णिमोत्सव में भाग लेने एवं धर्मलाभ प्राप्त करने की अपील की गई है।
Girwa, Udaipur | Oct 23, 2026
(1) बहुप्रतीक्षित शक्तिनगर बॉटलनेक का रास्ता साफ , आज से शुरू होगा निर्माण कार्य। महापौर पारस सिंघवी के प्रयास हुए सफल, दीपावली से पहले उदयपुरवासियों को मिलेगी एक और सौगात। @followers @top fans News 24 Udaipur #udaipur #viralpost #nonflower उदयपुर। उदयपुर शहर के बहुप्रतीक्षित शक्तिनगर बॉटलनेक के समाधान का रास्ता आखिरकार साफ हो गया है। नगर निगम महापौर पारस सिंघवी के विशेष प्रयासों और विस्थापित परिवारों के साथ सकारात्मक संवाद के बाद इस महत्वपूर्ण कार्य को शुरू करने पर सहमति बन गई है। शुक्रवार को महापौर कार्यालय में आयोजित बैठक में सभी संबंधित विस्थापित परिवारों की सहमति से शनिवार से निर्माण कार्य प्रारंभ करने का निर्णय लिया गया। नगर निगम द्वारा दीपावली से पहले शहरवासियों को इस महत्वपूर्ण विकास कार्य की सौगात देने की दिशा में कदम बढ़ा दिया गया है। महापौर पारस सिंघवी की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में नगर निगम आयुक्त अभिषेक खन्ना, उपनगर नियोजक सिराजुद्दीन, अधिशासी अभियंता अखिल गोयल, निगम पुलिस निरीक्षक मंगीलाल डांगी, क्षेत्रीय पार्षद विजय आहूजा सहित शक्तिनगर बॉटलनेक से संबंधित सभी आठ विस्थापित परिवारों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। बैठक में लंबे समय से लंबित प्रकरण पर विस्तार से चर्चा की गई तथा आपसी सहमति से समाधान निकालते हुए निर्माण कार्य शुरू करने का मार्ग प्रशस्त किया गया। सात दिन में जमा करानी होगी शेष राशि। बैठक में सहमति बनी कि जिन विस्थापित परिवारों ने निर्धारित राशि अभी तक जमा नहीं कराई है, वे आगामी सात दिवस में राशि जमा कराएंगे। वहीं, जिन दो परिवारों को भूखंड के बदले राशि दी जानी है, उन्हें नगर निगम की ओर से शुक्रवार को ही चेक प्रदान कर दिए गए है। इससे प्रकरण के शेष वित्तीय एवं प्रशासनिक पहलुओं का समाधान सुनिश्चित करने में मदद मिलेगी। बैठक में यह भी तय किया गया कि सभी संबंधित परिवारों द्वारा निर्धारित राशि जमा कराने के 30 दिवस के भीतर अधिग्रहित भूमि के बदले आवंटित किए जाने वाले भूखंडों के आवंटन पत्र एवं कब्जा पत्र जारी कर दिए जाएंगे। इसके साथ ही सभी संबंधित भूखंडधारकों द्वारा समर्पित भूमि का कब्जा शुक्रवार को ही नगर निगम को सौंप दिया जाएगा। भूमि का कब्जा मिलने के बाद निगम द्वारा भराव हटाने, सड़क निर्माण और नालियों के निर्माण सहित आवश्यक विकास कार्य तत्काल प्रभाव से शनिवार से ही शुरू कर दिए जाएंगे जिससे दीपावली तक कार्य संपूर्ण हो सके। महापौर सिंघवी की पहल से वर्षों से लंबित कार्य को मिली गति। शक्तिनगर बॉटलनेक की समस्या के समाधान को लेकर नगर निगम लंबे समय से प्रयासरत था, लेकिन विभिन्न कारणों से सकारात्मक परिणाम सामने नहीं आ पा रहे थे। इस महत्वपूर्ण समस्या के समाधान के लिए महापौर पारस सिंघवी ने पहल करते हुए संबंधित परिवारों के प्रतिनिधि सुनील कालरा, पुरुषोत्तम लीलानी, ओमप्रकाश डोडेजा, संजय पाहूजा, स्वरूप विनोद तुलसीजा, नन्दलाल बुद्धराज, मनोज कालरा सुजाता कालरा और निगम अधिकारियों के बीच समन्वय स्थापित किया। शुक्रवार को आयोजित बैठक में सभी पक्षों की बात सुनकर व्यावहारिक समाधान पर सहमति बनाई गई।महापौर पारस सिंघवी के प्रयासों से बनी इस सहमति को शहर के विकास की दिशा में महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है। बॉटलनेक के समाधान से संबंधित सड़क एवं आधारभूत संरचना विकास कार्यों को गति मिलेगी और क्षेत्र में आवागमन को बेहतर बनाने में मदद मिलेगी। दीपावली से पहले विकास कार्य की सौगात। नगर निगम आयुक्त अभिषेक खन्ना ने बताया कि निगम का प्रयास है कि दीपावली से पहले इस महत्वपूर्ण कार्य को गति देकर शहरवासियों को राहत प्रदान की जाए। शनिवार से निर्माण कार्य शुरू होने के साथ ही शक्तिनगर बॉटलनेक के समाधान की दिशा में लंबे समय से प्रतीक्षित कार्रवाई धरातल पर उतरने जा रही है। महापौर पारस सिंघवी की पहल और सभी संबंधित पक्षों की सहमति से लिया गया यह निर्णय उदयपुर के विकास कार्यों को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण साबित होगा। (2) सफाई में अव्यस्था एवं तय शर्तों के अनुसार सफाई कार्य नहीं करने पर ठेकेदार को नोटिस। सफाई को लेकर लापरवाही नहीं होगी बरदास्त। लाखों खर्च होने के बावजूद यू डी ए क्षेत्रों में आशानुरूप सफाई नहीं। लापरवाही पर होगी सख्त कार्यवाही - महापौर। उदयपुर। शहर में सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाने और रोड स्वीपिंग से एकत्रित कचरे का समय पर निस्तारण सुनिश्चित करने के लिए नगर निगम ने संबंधित ठेकेदार को नोटिस जारी किया है। निरीक्षण के दौरान संज्ञान में आया कि ठेका फर्म द्वारा निविदा में निर्धारित शर्तों के अनुसार कार्य नहीं किया जा रहा है तथा कचरा संग्रहण, परिवहन और एमटीएस की सफाई से संबंधित विभिन्न शर्तों की पालना में लापरवाही बरती जा रही है। निगम महापौर पारस सिंघवी ने स्पष्ट किया है कि सफाई व्यवस्था में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और निर्धारित शर्तों का पालन नहीं करने पर संबंधित फर्म के विरुद्ध नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी। निगम महापौर पारस सिंघवी ने बताया कि नगर निगम द्वारा शहर के विभिन्न वार्डों में रोड स्वीपिंग से एकत्रित कचरे के निस्तारण के लिए निविदा आमंत्रित की गई थी। इसके तहत आपी मल्टी क्लीन सर्विसेज को 1 अप्रैल 2026 को कार्यादेश जारी किया गया था। निरीक्षण के दौरान निविदा की शर्त संख्या 4 के बिंदु 4.1.6 के विभिन्न प्रावधानों की पालना में कमी सामने आई। निविदा की शर्तों के अनुसार प्राथमिक कचरा संग्रहण एवं परिवहन के लिए 23 ऑटो टिपर लगाए जाने हैं। प्रत्येक टिपर के साथ एक चालक और एक स्वीपर अथवा सैनिटेशन वर्कर की तैनाती अनिवार्य है। इसी प्रकार द्वितीय परिवहन के लिए छह कॉम्पेक्टर गाड़ियां, एक एक्सकेवेटर-कम-लोडर मशीन, दो डंपर ट्रक और पांच ट्रैक्टर-ट्रॉली का उपयोग किया जाना निर्धारित है। वहीं, प्रत्येक एमटीएस पर दो स्वीपर तैनात कर परिसर की नियमित सफाई करवाना भी निविदा की अनिवार्य शर्त है। निरीक्षण के दौरान इन निर्धारित व्यवस्थाओं से संबंधित शर्तों की पूर्ण पालना नहीं पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों को फर्म को पाबंद करने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही, निर्देशित किया गया है कि यदि फर्म द्वारा शर्तों की पालना सुनिश्चित नहीं की जाती है, तो उसे डिबार करने संबंधी कार्रवाई की जाए और तीन दिवस के भीतर कार्रवाई की रिपोर्ट प्रस्तुत की जाए। निगम महापौर पारस सिंघवी ने कहा कि सफाई व्यवस्था पर लाखों रुपये खर्च किए जाने के बावजूद यूडीए क्षेत्रों में अपेक्षित स्तर की सफाई नहीं होना गंभीर विषय है। इसलिए ठेका फर्म को अपनी जिम्मेदारी के अनुरूप निर्धारित संसाधनों, कर्मचारियों और व्यवस्थाओं के साथ कार्य करना होगा। सफाई कार्यों की निगरानी की जाएगी तथा निविदा की शर्तों की अवहेलना पाए जाने पर नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।
Girwa, Udaipur | Oct 23, 2026
-उत्तर पश्चिम रेलवे द्वारा जयपुर के पत्रिका गेट पर स्वच्छता प्रदर्शनी एवं ‘रेल जन संवाद’ कार्यक्रम आयोजित -महाप्रबंधक श्री पंकज शर्मा ने प्रदर्शनी का अवलोकन कर ,आमजन को रेलवे में स्वच्छता के प्रति जागरूकता का दिया संदेश @followers @top fans News 24 Udaipur #viralpost #nonfollowers #RailwayNews #swatchbharatabhiyan उत्तर पश्चिम रेलवे द्वारा रेलवे परिसरों एवं ट्रेनों में स्वच्छता को बढ़ावा देने, यात्री सुविधाओं को बेहतर बनाने तथा आमजन में स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से विशेष अभियान-6.0 के अंतर्गत शुक्रवार, 23 अक्टूबर 2026 को जयपुर स्थित पत्रिका गेट पर स्वच्छता प्रदर्शनी एवं ‘रेल जन संवाद’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर स्वच्छता पर आधारित नुक्कड़ नाटक, लघु फिल्म, प्रदर्शनी एवं प्रश्नोत्तरी जैसी गतिविधियों के माध्यम से आमजन को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम के स्वागत संबोधन में उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी श्री अमित सुदर्शन ने कार्यक्रम की संक्षिप्त जानकारी प्रदान करते हुए विशेष अभियान-6.0 के उद्देश्यों एवं रेलवे में स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए किए जा रहे प्रयासों के बारे में बताया। श्री पंकज शर्मा , महाप्रबंधकउत्तर पश्चिम रेलवे ने स्वच्छता प्रदर्शनी का अवलोकन किया तथा आमजन को रेलवे में स्वच्छता संबंधी पहलों, संसाधनों के बेहतर प्रबंधन और स्वच्छता व्यवस्था में सुधार के लिए किए जा रहे प्रयासों की जानकारी दी। कार्यक्रम के माध्यम से आमजन को स्वच्छ रेल परिसर के निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाने के लिए प्रेरित किया गया। महाप्रबंधक श्री पंकज शर्मा ने बताया कि भारत सरकार के स्वच्छ भारत अभियान के अंतर्गत उत्तर पश्चिम रेलवे द्वारा 17 सितंबर से 2 अक्टूबर 2026 तक “स्वच्छता में सहभागिता, स्वच्छ भारत, विकसित भारत” थीम पर ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान चलाया गया। इस दौरान 8,000 से अधिक स्वच्छता लक्षित इकाइयों को चिह्नित कर उनके रूपांतरण एवं सुधार की दिशा में कार्य किया गया। साथ ही, सार्वजनिक स्थलों, विद्यालयों एवं रेलवे परिसरों में विभिन्न स्वच्छता गतिविधियां आयोजित की गईं, जिनमें सफाई मित्रों, यात्रियों और आमजन की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की गई। महाप्रबंधक ने बताया कि विशेष अभियान-6.0 के अंतर्गत ई-वेस्ट के समुचित निस्तारण तथा स्वच्छता व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाने के लिए भी कार्य किया जा रहा है। इसी अभियान के तहत 22 अक्टूबर 2026 को उत्तर पश्चिम रेलवे के विभिन्न स्टेशनों पर मेगा ड्राइव के अंतर्गत ‘रेल जन संवाद’ कार्यक्रम आयोजित किए गए। रेल जन संवाद के दौरान रेल सुविधाओं के संबंध में फीडबैक लिया गया तथा यात्रा के दौरान सामने आने वाली समस्याओं के बारे में जानकारी प्राप्त की गई। प्राप्त सुझावों एवं समस्याओं की गहनता से समीक्षा कर उनके समाधान और आवश्यक सुधार के लिए नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि स्वच्छता को हमें अपनी आदत और कार्य संस्कृति का अभिन्न हिस्सा बनाना चाहिए। प्रत्येक व्यक्ति को अपने आसपास स्वच्छता बनाए रखने में योगदान देना चाहिए। कार्यक्रम के दौरान रेलवे सुरक्षा बल के बैंड दल ने मनमोहन प्रस्तुतियां दी गई। उत्तर पश्चिम रेलवे द्वारा आमजन एवं यात्रियों की सक्रिय भागीदारी के माध्यम से रेलवे सेवाओं को अधिक सुविधाजनक बनाने, स्वच्छता व्यवस्था में निरंतर सुधार करने तथा स्वच्छ रेल वातावरण विकसित करने के लिए उत्तर पश्चिम रेलवे द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इस दौरान अपर महाप्रबंधक श्री जे.एस लाकरा मंडल रेल प्रबंधक जयपुर मंडल श्री रवि जैन सहित मुख्यालय के अधिकारी गण, कर्मचारी गण, मीडिया मीडिया के प्रतिनिधिगण एवं आमजन उपस्थित रहे।
Girwa, Udaipur | Oct 23, 2026
Party loading 🥳🫶
Girwa, Udaipur | Oct 23, 2026
अब उदयपुर में थ्री-व्हीलर ग्राहकों को मिलेगी बेहतर सुविधा, बिक्री से लेकर सर्विस तक एक ही छत के नीचे मिलेंगे समाधान उदयपुर। दोपहिया और तिपहिया वाहनों की अग्रणी निर्माता टीवीएस मोटर कंपनी ने उदयपुर में अपनी नई अधिकृत डीलरशिप मैसर्स मंगलम मोबिलिटी प्राइवेट लिमिटेड का शुभारंभ किया। इस नई डीलरशिप के शुरू होने से राजस्थान में कंपनी के रिटेल और सर्विस नेटवर्क को मजबूती मिलेगी। साथ ही क्षेत्र के ग्राहकों और व्यवसायियों को थ्री-व्हीलर खरीदने और सर्विस संबंधी सुविधाएं उपलब्ध होंगी। उदयपुर के गोवर्धन विलास-सवीना क्षेत्र में पालीवाल सदन स्थित इस डीलरशिप को ग्राहकों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया है। यहां टीवीएस मोटर कंपनी के थ्री-व्हीलर वाहनों की पूरी रेंज उपलब्ध होगी। इसमें यात्रियों के परिवहन के लिए पैसेंजर थ्री-व्हीलर और सामान की ढुलाई के लिए कार्गो थ्री-व्हीलर शामिल हैं। डीलरशिप के उद्घाटन समारोह में टीवीएस मोटर कंपनी के कमर्शियल मोबिलिटी बिजनेस के बिजनेस हेड रजत गुप्ता तथा डीलर पार्टनर यश अग्रवाल, रवींद्र अग्रवाल और गगन अग्रवाल मौजूद रहे। इस अवसर पर रजत गुप्ता ने कहा कि उदयपुर पैसेंजर और कार्गो थ्री-व्हीलर के लिए एक महत्वपूर्ण बाजार है। मंगलम मोबिलिटी के साथ साझेदारी से क्षेत्र के ग्राहकों और व्यवसायों की बदलती मोबिलिटी जरूरतों को बेहतर तरीके से पूरा करने में मदद मिलेगी। कंपनी का उद्देश्य मजबूत रिटेल और सर्विस नेटवर्क विकसित करना है, जिससे ग्राहकों को बेहतर अनुभव मिल सके और कमर्शियल मोबिलिटी बिजनेस को भी गति मिले। टीवीएस मोटर कंपनी के अनुसार, राजस्थान में उसके वर्तमान में 25 सेल्स टचपॉइंट और 25 सर्विस टचपॉइंट हैं। जयपुर, अजमेर, बीकानेर, जोधपुर, सीकर और भरतपुर सहित प्रमुख बाजारों में कंपनी की मौजूदगी है। उदयपुर में मंगलम मोबिलिटी प्राइवेट लिमिटेड की नई डीलरशिप के साथ कंपनी अपने नेटवर्क का विस्तार कर रही है। इस पहल से क्षेत्र में थ्री-व्हीलर ग्राहकों को वाहन खरीदने, अपनी व्यावसायिक जरूरतों के अनुरूप वाहन चुनने और सर्विस सुविधाओं तक पहुंच बनाने में मदद मिलने की उम्मीद है। #tvsmotor #TVSUdaipur #TVSThreeWheeler #MangalamMobility #UdaipurNews #RajasthanNews #TVSDealership #ThreeWheeler #CommercialMobility #AutoRickshaw #PassengerVehicle #CargoVehicle #UdaipurBusiness #UdaipurAutomobile #TVSShowroom #VehicleService #VehicleSales #GovardhanVilas #SavinaUdaipur #RajasthanBusiness #AutomobileNews
Girwa, Udaipur | Oct 23, 2026
-नारायण सेवा संस्थान की पहल: अब कृत्रिम पैर के सहारे चलेगी दिव्यांग गोमाता -तकनीक और सेवा का अनूठा संगम, मॉड्यूलर कृत्रिम अंग लगाकर गोमाता को फिर चलाया @followers @top fans News 24 Udaipur Narayan Seva Sansthan #udaipur #viralpost #nonflower उदयपुर, 23 अक्टूबर। संवेदना जब संकल्प बनती है, तो सेवा की राह केवल मनुष्यों तक सीमित नहीं रहती, वह मूक प्राणियों की पीड़ा भी समझती है। नारायण सेवा संस्थान ने इसी मानवीय दृष्टिकोण का परिचय देते हुए दुर्घटना में अपना अगला बायां पैर गंवा चुकी एक गोमाता को मॉड्यूलर कृत्रिम अंग लगाकर फिर से चलने में मदद की है। संस्थान की यह पहल आधुनिक तकनीक के साथ जीव मात्र के प्रति करुणा और सेवा का प्रेरक उदाहरण बन गई है। कुछ दिन पहले संस्थान के अध्यक्ष प्रशांत अग्रवाल के संज्ञान में आया कि राजसमंद जिले के घोड़ाघाटी में एक गोमाता का दुर्घटना में अगला बायां पैर कट गया है। चलने-फिरने में असमर्थ गोमाता की पीड़ा ने उन्हें संवेदनशीलता के साथ तत्काल पहल करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने संस्थान के प्रोस्थेटिक्स एंड ऑर्थोटिक्स (पीएंडओ) विभाग को विशेषज्ञ टीम गठित कर मौके पर भेजा। टीम ने गोमाता की शारीरिक स्थिति, प्रभावित पैर और कृत्रिम अंग लगाने की संभावनाओं का बारीकी से आकलन किया। उसकी बनावट और जरूरतों के अनुरूप कृत्रिम अंग तैयार करने के लिए आवश्यक माप लिए गए। इसके बाद संस्थान की पीएंडओ हेड डॉ. मानस रंजन साहू ने स्वयं तकनीकी जिम्मेदारी संभाली। गोमाता के माप के अनुरूप विशेष सामग्री, सटीक मॉडलिंग, मजबूती और फिटमेंट को ध्यान में रखते हुए मॉड्यूलर नारायण आर्टिफिशियल लिंब तैयार किया गया। कृत्रिम अंग तैयार होने के बाद तकनीकी टीम दोबारा घोड़ाघाटी पहुंची और विशेषज्ञता के साथ उसका फिटमेंट किया। कृत्रिम पैर के सहारे गोमाता को खड़ा कर चलाने का प्रयास सफल रहा। जिस गोमाता के लिए कुछ कदम चलना भी कठिन हो गया था, उसे दोबारा अपने पैरों पर खड़े होकर आगे बढ़ते देख मौके पर मौजूद लोगों के चेहरे खुशी से खिल उठे। यह दृश्य केवल तकनीकी सफलता नहीं, बल्कि उस संवेदना की जीत भी था, जिसने एक मूक प्राणी की पीड़ा को समझकर उसके जीवन में नई संभावना जगाई। इस उपलब्धि पर संस्थान अध्यक्ष प्रशांत अग्रवाल ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा, “दुर्घटना में दिव्यांग हुए व्यक्ति अपनी पीड़ा शब्दों में व्यक्त कर सकते हैं, लेकिन किसी मूक प्राणी के दर्द को समझने के लिए संवेदनशील हृदय चाहिए। गोमाता अपनी तकलीफ बता नहीं सकती थी, लेकिन उसकी पीड़ा को महसूस करना हमारा दायित्व था। हमें खुशी है कि संस्थान की तकनीकी दक्षता और सेवा भावना के माध्यम से उसे फिर से अपने पैरों पर खड़े होकर चलने में मदद मिल सकी।” नारायण सेवा संस्थान लंबे समय से दिव्यांगजनों को आधुनिक कृत्रिम अंगों और सहायक उपकरणों के माध्यम से आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में कार्य कर रहा है। घोड़ाघाटी की गोमाता के लिए किया गया यह प्रयास दर्शाता है कि तकनीक का वास्तविक उद्देश्य केवल सुविधा जुटाना नहीं, बल्कि पीड़ा कम करना और जीवन को बेहतर बनाना भी है।
Girwa, Udaipur | Oct 23, 2026