हाथरस: हाथरस में बारिश के बीच सर्पदंश का कहर, 24 घंटे में 20 लोग जिला अस्पताल पहुंचे सर्पदंश से पीड़ित
हाथरस में बारिश के बीच सर्पदंश का कहर देखने को मिला है। 24 घंटे में 20 लोग जिला अस्पताल पहुंचे है। लगातार हो रही बारिश से सर्पदंश के मामले बढ़ गए है। एक मरीज को हायर सेंटर रेफर किया गया है। बागला जिला अस्पताल में सर्पदंश के मरीजों की संख्या यकायक बढ़ गई है जिसको लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड पर आ गया है।