इंदौर: दशहरा मैदान में 15 फरवरी को होने वाली तेलंगाना विधायक टी राजा की सभा को लेकर कांग्रेस ने दर्ज कराई आपत्ति, BJP का पलटवार
Indore, Indore | Feb 14, 2025 दशहरा मैदान में कल 15 फरवरी को होने वाली तेलंगाना विधायक टी राजा की सभा को लेकर अब विवाद शुरू हो गया है। सभा को लेकर कांग्रेस ने आपत्ति दर्ज कराई है। कांग्रेस ने कहा कि एक ओर यूटूबर रणवीर अलाहबादिया का विवाद चल रहा है वहीं इंदौर में टी राजा की सभा हो रही है जिसमें अल्पसंख्यकों के खिलाफ बातें कही जाएगी।