आमस स्वास्थ्य विभाग में लापरवाही की शिकायत पर 'हम' प्रतिनिधि ने किया सीएचसी का निरीक्षण, प्रभारी मिले गायब
आमस:- स्वास्थ्य विभाग की लगातार लापरवाही की शिकायत मिलने पर शुक्रवार को 'हम' पार्टी के सांसद प्रतिनिधि शैलेश मिश्रा ने आमस सीएचसी का औचक निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान सीएचसी प्रभारी आनंद कुमार मौजूद नहीं थे। फोन पर संपर्क करने पर प्रभारी ने पहले सिविल सर्जन के पास होने की बात कही। वहीं सिविल सर्जन ने मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में व्यस्त होना बताया। कुछ देर बाद प्रभारी ने कहा कि वे सिविल सर्जन के पास पहुंचने वाले हैं।
शैलेश मिश्रा ने कहा कि दोनों अधिकारियों के अलग-अलग बयान से ग्रामीणों के आरोप सही लग रहे हैं। उन्होंने कहा कि इसकी शिकायत वे अपने नेता से करेंगे।