Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Bihar
India
कांग्रेस
बीजेपी
Gujarat
भाजपा
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Jharkhand
Up
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
कानपुर
Uttarpradesh
Haryana
मंत्री

बकस्वाहा में आरक्षक पर FIR की मांग को लेकर क्षेत्रवासी लामबंद, कार्रवाई नहीं तो आमरण अनशन की चेतावानी

Buxwaha, Chhatarpur | Aug 13, 2026

MORE NEWS

Buxwaha, Chhatarpur | Aug 13, 2026

ढिमरावा में पहुंची संजीवनी क्लिनिक, 62 महिलाओं की हुई स्वास्थ्य जांच
बड़ा मलहरा। बड़ा मलहरा से करीब 20 किलोमीटर दूर ग्राम ढिमरावा में मंगलवार को संजीवनी क्लिनिक ऑन व्हील्स के तहत स्वास्थ्य जांच एवं जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। शिविर में 42 गर्भवती महिलाओं और 20 प्रसूताओं सहित कुल 62 महिलाओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया।
इस दौरान महिलाओं को गर्भावस्था में नियमित स्वास्थ्य जांच, समय पर टीकाकरण, पौष्टिक आहार और प्रसव के बाद बरती जाने वाली सावधानियों की जानकारी दी गई। नवजात शिशुओं के बेहतर स्वास्थ्य के लिए पर्याप्त एवं सही स्तनपान के महत्व के बारे में भी जागरूक किया गया।
गर्भवती महिलाओं के आवश्यक रक्त परीक्षण किए गए और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं पर चिकित्सकीय परामर्श दिया गया। कार्यक्रम में एएनएम, एमपीडब्ल्यू और आशा कार्यकर्ताओं ने सक्रिय सहभागिता निभाई। ग्रामीण क्षेत्र में गांव के नजदीक स्वास्थ्य सेवाएं मिलने से महिलाओं को इसका लाभ मिला।

#ढिमरावा #बड़ामलहरा #संजीवनीक्लिनिक #स्वास्थ्यजांच #स्वास्थ्यशिविर #गर्भवतीमहिला #मातृस्वास्थ्य #शिशुस्वास्थ्य #महिलास्वास्थ्य #ग्रामीणस्वास्थ्य #स्वास्थ्यजागरूकता #मध्यप्रदेश #छतरपुर #BadaMalhara #Chhatarpur #MadhyaPradesh #MPCGExpress

ढिमरावा में पहुंची संजीवनी क्लिनिक, 62 महिलाओं की हुई स्वास्थ्य जांच बड़ा मलहरा। बड़ा मलहरा से करीब 20 किलोमीटर दूर ग्राम ढिमरावा में मंगलवार को संजीवनी क्लिनिक ऑन व्हील्स के तहत स्वास्थ्य जांच एवं जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। शिविर में 42 गर्भवती महिलाओं और 20 प्रसूताओं सहित कुल 62 महिलाओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। इस दौरान महिलाओं को गर्भावस्था में नियमित स्वास्थ्य जांच, समय पर टीकाकरण, पौष्टिक आहार और प्रसव के बाद बरती जाने वाली सावधानियों की जानकारी दी गई। नवजात शिशुओं के बेहतर स्वास्थ्य के लिए पर्याप्त एवं सही स्तनपान के महत्व के बारे में भी जागरूक किया गया। गर्भवती महिलाओं के आवश्यक रक्त परीक्षण किए गए और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं पर चिकित्सकीय परामर्श दिया गया। कार्यक्रम में एएनएम, एमपीडब्ल्यू और आशा कार्यकर्ताओं ने सक्रिय सहभागिता निभाई। ग्रामीण क्षेत्र में गांव के नजदीक स्वास्थ्य सेवाएं मिलने से महिलाओं को इसका लाभ मिला। #ढिमरावा #बड़ामलहरा #संजीवनीक्लिनिक #स्वास्थ्यजांच #स्वास्थ्यशिविर #गर्भवतीमहिला #मातृस्वास्थ्य #शिशुस्वास्थ्य #महिलास्वास्थ्य #ग्रामीणस्वास्थ्य #स्वास्थ्यजागरूकता #मध्यप्रदेश #छतरपुर #BadaMalhara #Chhatarpur #MadhyaPradesh #MPCGExpress

Buxwaha, Chhatarpur | Aug 13, 2026

बकस्वाहा का मुख्य बस स्टैंड गड्ढों में, बारिश में उखड़ने लगा पैचवर्क

बकस्वाहा। नगर का मुख्य बस स्टैंड और उससे जुड़ा मार्ग इन दिनों बड़े-बड़े गड्ढों के कारण बदहाल है। सड़क की डामर परत उखड़ने से गिट्टियां बाहर आ गई हैं। बारिश के बाद गड्ढों में पानी और कीचड़ भरने से वाहन चालकों, राहगीरों और बस यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

स्थानीय लोगों के मुताबिक सड़क करीब दो माह से खराब है। अब बारिश के बीच कराए गए पैचवर्क की गुणवत्ता पर भी सवाल उठ रहे हैं, क्योंकि कुछ स्थानों पर नया पैचवर्क उखड़ने लगा है। नागरिकों का कहना है कि अस्थायी पैचवर्क के बजाय सड़क की गुणवत्तापूर्ण और स्थायी मरम्मत होनी चाहिए।

अधिवक्ता हिमांशु बिल्थरे ने कहा कि बारिश में किया गया पैचवर्क सरकारी राशि की बर्बादी बन सकता है, इसलिए टिकाऊ समाधान जरूरी है। वहीं नगर परिषद अधिकारी चांद खान ने बताया कि सड़क सुधार के लिए वर्क ऑर्डर जारी कर दिया गया है और जल्द कार्य शुरू होगा।

#बकस्वाहा #बसस्टैंड #सड़क #गड्ढे #पैचवर्क #नगरपरिषद #सड़कमरम्मत #बारिश #जनसमस्या #छतरपुर #मध्यप्रदेश #Buxwaha #Chhatarpur #MadhyaPradesh #MPCGExpress

बकस्वाहा का मुख्य बस स्टैंड गड्ढों में, बारिश में उखड़ने लगा पैचवर्क बकस्वाहा। नगर का मुख्य बस स्टैंड और उससे जुड़ा मार्ग इन दिनों बड़े-बड़े गड्ढों के कारण बदहाल है। सड़क की डामर परत उखड़ने से गिट्टियां बाहर आ गई हैं। बारिश के बाद गड्ढों में पानी और कीचड़ भरने से वाहन चालकों, राहगीरों और बस यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों के मुताबिक सड़क करीब दो माह से खराब है। अब बारिश के बीच कराए गए पैचवर्क की गुणवत्ता पर भी सवाल उठ रहे हैं, क्योंकि कुछ स्थानों पर नया पैचवर्क उखड़ने लगा है। नागरिकों का कहना है कि अस्थायी पैचवर्क के बजाय सड़क की गुणवत्तापूर्ण और स्थायी मरम्मत होनी चाहिए। अधिवक्ता हिमांशु बिल्थरे ने कहा कि बारिश में किया गया पैचवर्क सरकारी राशि की बर्बादी बन सकता है, इसलिए टिकाऊ समाधान जरूरी है। वहीं नगर परिषद अधिकारी चांद खान ने बताया कि सड़क सुधार के लिए वर्क ऑर्डर जारी कर दिया गया है और जल्द कार्य शुरू होगा। #बकस्वाहा #बसस्टैंड #सड़क #गड्ढे #पैचवर्क #नगरपरिषद #सड़कमरम्मत #बारिश #जनसमस्या #छतरपुर #मध्यप्रदेश #Buxwaha #Chhatarpur #MadhyaPradesh #MPCGExpress

Buxwaha, Chhatarpur | Aug 13, 2026