सुपौल: ऑपरेशन ‘मुस्कान’: सुपौल पुलिस ने खोए मोबाइल लौटाकर जीता दिल, एसपी ने दी जानकारी
Supaul, Supaul | Apr 8, 2026 सुपौल जिले में चलाए जा रहे विशेष अभियान ‘ऑपरेशन मुस्कान’ के तहत सुपौल पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। इस अभियान के अंतर्गत खोए हुए मोबाइल फोन को बरामद कर उनके असली मालिकों को लौटाया गया। इसी उपलब्धि को लेकर सुपौल के पुलिस अधीक्षक सरथ आर.एस. ने प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित कर विस्तृत जानकारी दी।