महोबा: एफटीसी कोर्ट ने चोरी के मामले में चार अभियुक्तों को 5-5 वर्ष की सजा सुनाई, ऑपरेशन कन्विक्शन के तहत मिली सफलता
Mahoba, Mahoba | Jun 11, 2026 थाना कुलपहाड़ में वर्ष 2015 में दर्ज चोरी के मुकदमे में एफटीसी न्यायालय ने कमलेश ढीमर, रामकुमार ढीमर, अनिल राजपूत और प्रकाश राजपूत को दोषी करार देते हुए प्रत्येक को 5 वर्ष के साधारण कारावास और 7 हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई है। पुलिस की गुणवत्तापूर्ण विवेचना और अभियोजन की प्रभावी पैरवी से अभियुक्तों को दंडित कराया गया।