दिनांक 01.07.2026 को कतिपय सोशल मीडिया प्लेटफार्म/चैनलों द्वारा बिना तथ्यों को जाने एक वीडियो प्रसारित किया जा रहा है, जिसमें “जनपद जालौन के कंट्रोल रूम में तैनात सिपाही अरविंद पटेल ने महिला कांस्टेबल संग "मेरा बालम थानेदार" गाने पर सर्विस रिवॉल्वर के साथ बनाई रील” के सम्बन्ध में अवगत कराना है कि उक्त वीडियो में दिख रहे आरक्षी अरविन्द पटेल नही है एवं कंट्रोल रूम में अरविन्द नाम का कोई आरक्षी नियुक्त नही है । प्रथम दृष्टया वीडियो में दिख रहा आरक्षी जनपद जालौन में नियुक्त नही है । कतिपय चैनलों द्वारा इस संबन्ध में भ्रामक एवं अपुष्ट खबर चलायी गयी है, अतः जालौन पुलिस इस भ्रामक/अपुष्ट खबर का खण्डन करती है ।
वीडियो एवं वीडियो प्रसारण के सम्बन्ध में जांच की जा रही है । जांचोपरान्त आवश्यक विधिक कार्यवाही की जायेगी । प्रकरण में क्षेत्राधिकारी नगर की बाईट ।