हज़ारीबाग: पौता ट्रिपल डेथ केस: एक महीने बाद भी खुलासा नहीं, परिजनों ने उठाए सवाल
हजारीबाग: पौता गांव में तीन लोगों की संदिग्ध मौत के मामले का एक माह से अधिक समय बीत जाने के बाद भी पुलिस खुलासा नहीं कर सकी है। इससे नाराज पीड़ित परिवार ने केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी से मुलाकात कर न्याय की गुहार लगाई।मामले को गंभीरता से लेते हुए केंद्रीय मंत्री ने हजारीबाग एसपी अमन कुमार से बात कर जल्द उद्भेदन का निर्देश दिया।