गुना नगर: कुशमौदा: रेलवे ट्रैक पर मिला बुजुर्ग का शव, ट्रेन से कटने की आशंका, पुलिस जांच में जुटी
गुना जिले के कुशमौदा गांव में 75 वर्षीय प्रेम नारायण कलावत का शव रेलवे ट्रैक पर क्षत-विक्षत हालत में मिला। परिजनों के अनुसार वे रविवार शाम घर से टहलने निकले थे, लेकिन वापस नहीं लौटे। बाद में गांव के बच्चों ने ट्रैक पर शव पड़े होने की सूचना दी। आशंका है कि किसी ट्रेन की चपेट में आने से उनकी मौत हुई। पुलिस ने शव को अस्पताल पहुंचाकर मामले की जांच शुरू कर दी है।