बडोनी: अज्ञात कारणों के चलते ग्राम बड़ोन कलां से अधेड़ हुआ लापता, माँ ने गोराघाट थाने पहुंचकर कराई गुमशुदगी दर्ज
Badoni, Datia | Jul 30, 2024 गोराघाट थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम बड़ोन कलां से अज्ञात कारणों के चलते एक अधेड़ लापता हो गया। जिसको लेकर अधेड़ की माँ ने गोराघाट थाने पहुंचकर गुमशुदगी दर्ज कराई है। मंगलवार की रात्रि में 09 बजे गोराघाट पुलिस ने बताया की पीड़िता महिला जशोदा केवट ने बताया कि मेरा 54 वर्षीय पुत्र जोकि घर पर था जो बिना बताएं घर से कहीं चला गया।