बडोनी: ग्राम सलैया पमार में पुरानी रंजिश को लेकर एक व्यक्ति ने अधेड़ के साथ की मारपीट, केस दर्ज
Badoni, Datia | Jul 26, 2024 जिगना थाना क्षेत्र के ग्राम सलैया पमार में एक अधेड़ के साथ एक व्यक्ति ने मारपीट कर दी। जिससे अधेड़ बुरी तरह घायल हो गया। जिसको लेकर जिगना पुलिस ने आरोपी पर मामला दर्ज किया है। वहीं शुक्रवार की रात्रि में 09 बजे जिगना पुलिस ने बताया कि पीड़ित अधेड़ जयेंद्र पुत्र वीर सिंह यादव के साथ पुरानी रंजिश को लेकर आरोपी महेश यादव ने मारपीट कर दी।