बडोनी: ग्राम अकोला में चोरी की नियत से महिला के घर में घुसा था चोर, धीरपुरा पुलिस ने ग्राम अकोला से किया गिरफ्तार
Badoni, Datia | Jul 25, 2024 ग्राम अकोला में महिला के घर में चोरी की नियत से घुसे एक चोर को धीरपुरा पुलिस ने ग्राम अकोला से गिरफ्तार किया है। वहीं पुलिस के द्वारा आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया। गुरुवार की रात्रि में 09 बजे धीरपुरा पुलिस ने बताया कि 13 जुलाई को आरोपी जगराज उरर बोरे पुत्र महाराज सिंह कुशवाहा ने ग्राम अकोला में महिला के घर मे घुसकर चोरी का प्रयास किया था।