बडोनी: दतिया-दिनारा रोड पर मामूली विवाद पर 03 अज्ञात लोगों ने की युवक के साथ मारपीट, जिगना पुलिस ने किया मामला दर्ज
Badoni, Datia | Jul 27, 2024 जिगना थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले दतिया-दिनारा रोड पर एक युवक के साथ 03 अज्ञात लोगों ने जमकर मारपीट कर दी। जिससे युवक घायल हो गया। जिसको लेकर जिगना पुलिस ने तीन अज्ञात लोगों पर मामला दर्ज किया है। शनिवार की रात्रि में 09 बजे पुलिस ने बताया की पीड़ित युवक सोनू पुत्र मनीराम यादव उम्र 21 वर्ष के साथ तीन अज्ञात लोगों ने मारपीट कर दी। जिससे वह घायल हो गया।