बिहारीगंज: ज़मीन विवाद में मारपीट के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा
बिहारीगंज में जमीन विवाद में हुए मारपीट के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। दोनों आरोपी लक्ष्मीपुर लालचंद वार्ड नंबर 05 की निवासी हैं। बताया जाता है कि पिछले साल दर्ज मामले में नौ लोगों को नामजद किया गया था। पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी है।