डुमरांव: कनझरुआं: बच्चों के विवाद में महिला की पीट-पीटकर हत्या, पड़ोसी महिला और बेटियां गिरफ्तार
Dumraon, Buxar | Apr 5, 2026 कोरानसराय थाना क्षेत्र के कनझरुआं गांव में शनिवार की शाम एक ऐसी दर्दनाक घटना सामने आई जिसने पूरे इलाके को झकझोर दिया। महज बच्चों के विवाद ने इतना भयावह रूप ले लिया कि एक 44 वर्षीय महिला की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। यह घटना शनिवार शाम करीब 7:30 बजे उत्क्रमित उच्च विद्यालय के समीप की है, जहां मृतका सुनीता देवी अपनी मां और पुत्री के साथ शौच के लिए निकली थीं।