हनुमानगढ़: मक्कासर गांव में मिड-डे मील की गुणवत्ता जांचने स्कूल पहुंचे जिला कलेक्टर खुशाल यादव, भोजन चखकर परखा स्तर
मिड-डे मील योजना, खाद्यान्न वितरण एवं पन्नाधाय बाल गोपाल योजना के तहत शुक्रवार को जिलेभर में अधिकारियों द्वारा औचक निरीक्षण किया गया। इसी क्रम में जिला कलेक्टर डॉ. खुशाल यादव ने राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय मक्कासर का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिला कलेक्टर ने मिड-डे मील योजना के अंतर्गत तैयार भोजन को स्वयं चखकर उसकी गुणवत्ता का आकलन किया।