नरवल: महाराजपुर में महिला ने ससुराल वालों पर गंभीर आरोप लगाते हुए न्याय की गुहार लगाई, पति की हो चुकी है मौत
महाराजपुर में महिला ने ससुरालीजन पर गंभीर आरोप लगाते हुए न्याय की गुहार लगाई है।महिला का आरोप है कि उसके पति की मौत हो चुकी है।पति की मौत के बाद से ससुरालीजन उसको गांव में नहीं घुसने दे रहे हैं और पति की जमीन पर भी कब्जा कर लिया है। यहां तक उसके बच्चों से भी मिलने नहीं दिया जा रहा। थाना प्रभारी ने सोमवार रात 9:00 बजे बताया जांच की जा रही है।