बेतिया: शिक्षकों की कमी से महारानी जानकी कुंवर महाविद्यालय में छात्र आक्रोशित, प्राचार्य को सौंपा मांग पत्र
बेतिया से खबर है जहां महारानी जानकी कुंवर महाविद्यालय में शिक्षकों एवं विभागाध्यक्षों की भारी कमी को लेकर छात्रों में आक्रोश है। आज 2जनवरी शुक्रवार करीब दो बजे आक्रोशित छात्रों ने प्राचार्य को मांग पत्र सौंपकर शीघ्र समस्या समाधान की मांग की। छात्र नेता प्रशांत कुमार मिश्रा ने कहा कि जब कॉलेज में नियमित पढ़ाई ही नहीं हो रही है, तो छात्रों से शिक्षण शुल्क