बिहटा: अल्हनपुरा गांव में पुलिस ने छापेमारी कर एक देसी कट्टा दो कारतूस और खोखा के साथ एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार
Bihta, Patna | Jun 30, 2026 बिहटा थाना क्षेत्र के अल्हनपुरा गांव में पुलिस ने सूचना पर छापेमारी करते हुए एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। जिसके पास से एक देसी कट्टा दो कारतूस और खोखा बरामद की गई है। हथियार के साथ गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान प्रमोद राय के रूप में की जा रही है।