चित्तौड़गढ़ में बार काउंसिल ऑफ राजस्थान के चुनाव को लेकर बुधवार सुबह 8 बजे से मतदान शुरू हुआ। चुनाव में वकीलों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। चित्तौड़गढ़ केंद्र पर 773 सदस्य मतदान कर रहे हैं, जबकि पूरे जिले में 1783 मतदाता भाग ले रहे हैं। मतदान सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक जारी रहेगा।