सिकंदराराऊ: मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर जिला प्रशासन सतर्क, पुलिस ने सपा जिला अध्यक्ष को गांव पोरा स्थित आवास पर किया नजरबंद
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के हाथरस दौरे को लेकर जिला प्रशासन सतर्क दिखाई दिया। हाथरस जिला प्रशासन द्वारा मुख्यमंत्री के दौरे से पहले समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष देवेंद्र कुशवाहा को तहसील सिकन्दरा राऊ क्षेत्र के गांव पोरा स्थिति उनके आवास पर पुलिस ने नजरबंद किया है। मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर पुलिस व खुफिया एजेंसियां अलर्ट मोड़ रहीं।