तिर्वा: तिर्वा में पैसे के लेनदेन को लेकर मीट की दुकान पर मारपीट, युवक को थप्पड़ मारते होमगार्ड का वीडियो हुआ वायरल
Tirwa, Kannauj | May 17, 2026 कन्नौज। जिले के तिर्वा कोतवाली क्षेत्र में अन्नपूर्णा मंदिर के पास स्थित एक मीट की दुकान के बाहर पैसे के लेनदेन को लेकर ग्राहक और दुकानदार के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद मारपीट में बदल गया। मौके पर मौजूद लोगों ने घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। बताया जा रहा है कि सूचना मिलने पर मौके पर तैनात होमगार्ड भी पहुंच गया।