देवसर: बरगवां पुलिस ने सरेराह मारपीट कर दहशत फैलाने वाले दो आरोपियों को किया गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी
बरगवां पुलिस ने सरेराह मारपीट कर दहशत फैलाने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गौरतलब हो कि फरियादी सोनू प्रजापति पिता बाबूराम प्रजापति उम्र 24 वर्ष निवासी ग्राम बरहवाटोला थाना बरगवां उपस्थित थाना आकर मौखिक रिपोर्ट लेख कराया था कि दिनांक 02/01/2025 को सुबह जब वह अपने घर से फुआ के घर की तरफ जा रहा था। तभी चार लोगों ने मेरे साथ मारपीट वह गाली गलौज की है।