देवसर: धनहरा गांव में आवारा मवेशियों से परेशान लोगों ने की गौशाला बनवाने की मांग, कलेक्टर से की मुलाकात
आवारा मवेशी किसानों के लिए मुसीबत बने हुए हैं मवेशियों से निजात दिलाने के लिए गांव-गांव में गौशाला बनाए जाने की सरकार की योजना है लेकिन जिले के कई गांव में आज तक गौशाला नहीं बन पाई है गौशालाएं न बनने से आवारा मवेशी किसने की फसलों को चट कर रहे हैं धनहर गांव में स्थित सरकारी जमीन में गौशाला बनाए जाने की मांग ग्रामीणों द्वारा की गई है ।