बड़ौद: बड़ोद में मुस्लिम समाज के लोगों ने मनाया मोहर्रम का मातमी पर्व, हजरत इमाम हुसैन की याद में निकले ताजिए
आगर जिले के बड़ोद में मातमी धुनो के साथ हजरत इमाम हुसैन की याद में ताजीए निकल गए। जगह-जगह शरबत की छबील लगाई गई। वहीं हजरत इमाम हुसैन को याद किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में मुस्लिम समाज के लोग मौजूद रहे। वहीं पुलिस प्रशासन के एसडीओपी निशा रेड्डी, थाना अधिकारी कृष्णकांत तिवारी सहित पुलिस जप्त मौजूद रहा। ताजिए पिपली पूरा से प्रारंभ होकर गांधी चौक पहुंचे ।