बड़ौद: बडौद में दाऊदी बोहरा समाज का 10 दिवसीय मोहर्रम पर्व, जमाली मस्जिद में पहुंचे कोटा के मुला जुझार बोहरा करवा रहे तकरीर
आगर जिले के बड़ोद कस्बे में हॉट पूरा बाजार स्थित जमाली मस्जिद में दाऊदी बोरा समाज का 10 दिवसीय मुहर्रम पर्व चल रहा है जिसके अंतर्गत कोटा से आए मुला जुजर भाई के द्वारा तकरीर की जा रही है। जिसमें समाज के सभी प्रतिष्ठान बंद कर गम मनाया जा रहा। इस दौरान मुला फखरुद्दीन, जोहार, सैफुद्दीन, अली हुसैन, सहित समाज जन मौजूद।