बड़ौद: बडौद मे गुणवत्तापूर्ण सीसीरोड नहीं बनने से वार्डवासी परेशान, वार्ड पार्षद व न.प अध्यक्ष प्रतिनिधि ने कहा करवाते हैं ठीक।
आगर जिले के बड़ोद में नगर स्थित वार्ड क्रमांक 3 में नगर परिषद द्वारा सीसी रोड निर्माण कार्य किया गया था। जिससे लोगों को सुविधा तो मिली है लेकिन वही ठेकेदार की अनदेखी के चलते पुलिया के समीप रोड को सही स्लोप में नहीं बनाया, जिससे थोड़ी ही बारिश होने से जल भराव हो जाता है। आने जाने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।नप अध्यक्ष प्रतिनिधि ने जल्द ठीक करवाते है।