बड़ौद: बड़ोद थाने में आगामी त्यौहार को लेकर हुई बैठक, थाना अधिकारी ने धार्मिक त्यौहार को शांतिपूर्ण तरीके से मनाने की अपील की
आगर जिले के बड़ोद में आगर रोड स्थित पुलिस थाना में आज मंगलवार शाम को थाना प्रभारी कृष्ण कांत तिवारी द्वारा आगामी त्योहार 17 जुलाई बुधवार को मोहर्रम पर निकलने वाले ताजिया जुलूस के साथ ही नगर में अंतरराष्ट्रीय राम स्नेही शाहपुर के शंभू राम महाराज के चल समारोह का भी कार्यक्रम रहेगा। इसको लेकर दोनों समुदाय के आयोजकों को थाना प्रभारी द्वारा उचित दिशा निर्देश दिए।