गड़हनी: ईद और रामनवमी जुलूस को लेकर गड़हनी पुलिस पिकेट पर शांति समिति की बैठक की गई
ईद व रामनवमी जुलूस को लेकर गड़हनी स्थित चरपोखरी के पुलिस पिकेट पर शुक्रवार शाम 6 बजे तक शांति समिति की बैठक की गई। बैठक चरपोखरी थानाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह के अध्यक्षता में की गई। बताया गया कि जुलूस में डीजे नही बजेगा और बनाए गए रूट पर ही जुलूस जाएगा। शराबियों व उपद्रवियों पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी जो भी हुड़दंग करेगी पुलिस कार्रवाई जरूर करेगी।