पुवायां: पुवायां में छत से गिरकर महिला घायल, सरकारी अस्पताल में चल रहा है इलाज
शाहजहांपुर के पुवायां थाना क्षेत्र के बड़ागांव गांव में एक महिला छत से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल महिला की पहचान पूजा देवी के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, वह घर की छत पर बने मंदिर में पूजा करने गई थीं और वापस उतरते समय सीढ़ियों से फिसलकर नीचे गिर पड़ीं। चीख सुनकर मौके पर पहुंचे परिजनों ने उन्हें बेहोशी की हालत में पाया।