Public App Logo
Jansamasya
News
Maharashtra
बॉलीवुड
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
Congress
Modi
Delhi
Viral
Rajasthan
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
Madhya_pradesh
अनिल
Cm
Nsui
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
सपा
कानपुर
Pm
Uttarpradesh

घैलाढ़: घैलाढ थाना पुलिस ने अपहृत युवती को महिला पुलिस बल के सहयोग से बरामद किया, न्यायालय में पेश किया

Ghailarh, Madhepura | May 25, 2026
घैलाढ थाना के पुलिस पदाधिकारी महिला पुलिस बल के सहयोग से अपहृत हुई युवती को कमालपुर गांव के पास से बरामद किया सदर अस्पताल में मेडिकल जांच कराया महिला पुलिस अभिक्षा में मधेपुरा के न्यायालय में 3:00 बजे दिन में सोमवार को भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 183 के बयान के लिए न्यायालय में पेश किया

MORE NEWS

🔴 मुरलीगंज नगर पंचायत के वार्ड संख्या-12 में प्रस्तावित एसटीपी-कम-एफएसटीपी (Sewage Treatment Plant-cum-Faecal Sludge Treatment Plant) के निर्माण को लेकर स्थानीय भूस्वामियों और लोगों का विरोध तेज हो गया है। सोमवार को वार्ड के 50 से अधिक लोगों ने हस्ताक्षरयुक्त आवेदन नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी अजय कुमार को सौंपकर भूमि अधिग्रहण एवं निर्माण कार्य शुरू करने से पूर्व प्रस्तावित स्थल पर पुनर्विचार करने की मांग की। 
📹 Sanjay Kumar मधेपुरा टाइम्स Madhepura Times

🔴 मुरलीगंज नगर पंचायत के वार्ड संख्या-12 में प्रस्तावित एसटीपी-कम-एफएसटीपी (Sewage Treatment Plant-cum-Faecal Sludge Treatment Plant) के निर्माण को लेकर स्थानीय भूस्वामियों और लोगों का विरोध तेज हो गया है। सोमवार को वार्ड के 50 से अधिक लोगों ने हस्ताक्षरयुक्त आवेदन नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी अजय कुमार को सौंपकर भूमि अधिग्रहण एवं निर्माण कार्य शुरू करने से पूर्व प्रस्तावित स्थल पर पुनर्विचार करने की मांग की। 📹 Sanjay Kumar मधेपुरा टाइम्स Madhepura Times

Ghailarh, Madhepura | Jul 29, 2026

🔴स्टेट हाईवे-91 पर दो बाइक की जोरदार भिड़ंत, एक का पैर बुरी तरह टूटा, तीन घायल

मुरलीगंज-बिहारीगंज स्टेट हाईवे-91 पर शनिवार को पेट्रोल पंप के समीप दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने की टक्कर में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि दो अन्य लोगों को भी चोटें आईं। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) मुरलीगंज पहुंचाया गया।

आपातकालीन कक्ष में ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक डॉ. राजेश कुमार ने गंभीर रूप से घायल मिथिलेश कुमार सिंह (45 वर्ष), पता- ग्वालपाडा, शाहपुर, का प्राथमिक उपचार किया। उनकी स्थिति गंभीर होने के कारण बेहतर इलाज के लिए उन्हें जननायक कर्पूरी ठाकुर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल, मधेपुरा रेफर कर दिया गया। डॉ. राजेश कुमार ने बताया कि हादसे में मिथिलेश कुमार सिंह का दाहिना पैर पूरी तरह टूटकर लटक गया था। वहीं अन्य दोनों घायलों को उनके अनुरोध पर मेडिकल कॉलेज भेजा गया।

घायल मिथिलेश कुमार सिंह ने बताया कि वह अपनी पत्नी के साथ मोटरसाइकिल से दिग्घी जा रहे थे। पेट्रोल पंप के पास सड़क किनारे धीरे-धीरे बाइक मोड़कर खड़ी करने का प्रयास कर रहे थे। इसी दौरान सामने से तेज रफ्तार में आ रही दूसरी मोटरसाइकिल ने असंतुलित होकर उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में उनकी पत्नी के सिर में भी चोट लगी है।

दूसरी बाइक के चालक नवीन कुमार (19 वर्ष), पिता सुरेंद्र शर्मा, निवासी रघुवंश नगर, पूर्णिया ने बताया कि वह लगभग 70 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से बाइक चला रहा था। अचानक बाइक का संतुलन बिगड़ गया, जिससे सामने मौजूद मोटरसाइकिल से टक्कर हो गई।
घटना के बाद कुछ देर के लिए मौके पर अफरा-तफरी का माहौल रहा। स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए घायलों को अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया।
📹 Sanjay Kumar मधेपुरा टाइम्स Madhepura Times

🔴स्टेट हाईवे-91 पर दो बाइक की जोरदार भिड़ंत, एक का पैर बुरी तरह टूटा, तीन घायल मुरलीगंज-बिहारीगंज स्टेट हाईवे-91 पर शनिवार को पेट्रोल पंप के समीप दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने की टक्कर में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि दो अन्य लोगों को भी चोटें आईं। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) मुरलीगंज पहुंचाया गया। आपातकालीन कक्ष में ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक डॉ. राजेश कुमार ने गंभीर रूप से घायल मिथिलेश कुमार सिंह (45 वर्ष), पता- ग्वालपाडा, शाहपुर, का प्राथमिक उपचार किया। उनकी स्थिति गंभीर होने के कारण बेहतर इलाज के लिए उन्हें जननायक कर्पूरी ठाकुर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल, मधेपुरा रेफर कर दिया गया। डॉ. राजेश कुमार ने बताया कि हादसे में मिथिलेश कुमार सिंह का दाहिना पैर पूरी तरह टूटकर लटक गया था। वहीं अन्य दोनों घायलों को उनके अनुरोध पर मेडिकल कॉलेज भेजा गया। घायल मिथिलेश कुमार सिंह ने बताया कि वह अपनी पत्नी के साथ मोटरसाइकिल से दिग्घी जा रहे थे। पेट्रोल पंप के पास सड़क किनारे धीरे-धीरे बाइक मोड़कर खड़ी करने का प्रयास कर रहे थे। इसी दौरान सामने से तेज रफ्तार में आ रही दूसरी मोटरसाइकिल ने असंतुलित होकर उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में उनकी पत्नी के सिर में भी चोट लगी है। दूसरी बाइक के चालक नवीन कुमार (19 वर्ष), पिता सुरेंद्र शर्मा, निवासी रघुवंश नगर, पूर्णिया ने बताया कि वह लगभग 70 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से बाइक चला रहा था। अचानक बाइक का संतुलन बिगड़ गया, जिससे सामने मौजूद मोटरसाइकिल से टक्कर हो गई। घटना के बाद कुछ देर के लिए मौके पर अफरा-तफरी का माहौल रहा। स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए घायलों को अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया। 📹 Sanjay Kumar मधेपुरा टाइम्स Madhepura Times

Ghailarh, Madhepura | Jul 29, 2026

🔵 मानदेय नहीं तो टीकाकरण नहीं" - पशु मैत्री संघ का FMD राउंड-7 के बहिष्कार का ऐलान

पिछले 10 सालों से बिना मानदेय काम कर रहे पशु मैत्री और टीकाकर्मियों ने अब आर-पार की लड़ाई का ऐलान कर दिया है। बिहार राज्य पशु मैत्री संघ ने साफ कह दिया है कि जब तक सरकार मासिक मानदेय लागू नहीं करती, तब तक पूरे बिहार में FMD राउंड-7 का टीकाकरण कार्य शुरू नहीं होगा।

पत्र में क्या कहा गया?

संघ ने पत्र में लिखा है कि पिछले लगभग 10 वर्षों से विभाग के निर्देश पर टीकाकरण और पशु स्वास्थ्य का काम निष्ठापूर्वक किया जा रहा है। लेकिन आज तक न तो नियमित मासिक मानदेय मिला है और न ही कोई स्थायी व्यवस्था।

"बिना मासिक मानदेय के लगातार कार्य करना अब हमारे लिए अत्यंत कठिन हो गया है। हमारी एकमात्र प्रमुख मांग है कि सभी पशु मैत्री और टीकाकर्मियों के लिए शीघ्र मासिक मानदेय लागू किया जाए" - पत्र में कहा गया।

बहिष्कार की चेतावनी

सबसे बड़ी बात, संघ ने चेतावनी दी है:
"जब तक हमारी यह मांग पूरी नहीं की जाती, तब तक पूरे बिहार में FMD राउंड-7 के टीकाकरण कार्य का बहिष्कार जारी रहेगा। जब तक मासिक मानदेय लागू नहीं होगा, तब तक टीकाकरण कार्य प्रारंभ नहीं होगा।"

क्या है FMD टीकाकरण?

FMD यानी खुरपका-मुंहपका रोग पशुओं की घातक बीमारी है। राउंड-7 का टीकाकरण इसी महीने शुरू होना था। ऐसे में पशु मैत्री संघ के इस बहिष्कार से राज्य भर में पशुपालकों को परेशानी हो सकती है।

संघ ने विभाग से अनुरोध किया है कि उनकी मांग पर सहानुभूतिपूर्वक विचार कर जल्द कार्रवाई की जाए ताकि वे सम्मानपूर्वक अपनी सेवा दे सकें।
📹 Murari Kumar Singh

🔵 मानदेय नहीं तो टीकाकरण नहीं" - पशु मैत्री संघ का FMD राउंड-7 के बहिष्कार का ऐलान पिछले 10 सालों से बिना मानदेय काम कर रहे पशु मैत्री और टीकाकर्मियों ने अब आर-पार की लड़ाई का ऐलान कर दिया है। बिहार राज्य पशु मैत्री संघ ने साफ कह दिया है कि जब तक सरकार मासिक मानदेय लागू नहीं करती, तब तक पूरे बिहार में FMD राउंड-7 का टीकाकरण कार्य शुरू नहीं होगा। पत्र में क्या कहा गया? संघ ने पत्र में लिखा है कि पिछले लगभग 10 वर्षों से विभाग के निर्देश पर टीकाकरण और पशु स्वास्थ्य का काम निष्ठापूर्वक किया जा रहा है। लेकिन आज तक न तो नियमित मासिक मानदेय मिला है और न ही कोई स्थायी व्यवस्था। "बिना मासिक मानदेय के लगातार कार्य करना अब हमारे लिए अत्यंत कठिन हो गया है। हमारी एकमात्र प्रमुख मांग है कि सभी पशु मैत्री और टीकाकर्मियों के लिए शीघ्र मासिक मानदेय लागू किया जाए" - पत्र में कहा गया। बहिष्कार की चेतावनी सबसे बड़ी बात, संघ ने चेतावनी दी है: "जब तक हमारी यह मांग पूरी नहीं की जाती, तब तक पूरे बिहार में FMD राउंड-7 के टीकाकरण कार्य का बहिष्कार जारी रहेगा। जब तक मासिक मानदेय लागू नहीं होगा, तब तक टीकाकरण कार्य प्रारंभ नहीं होगा।" क्या है FMD टीकाकरण? FMD यानी खुरपका-मुंहपका रोग पशुओं की घातक बीमारी है। राउंड-7 का टीकाकरण इसी महीने शुरू होना था। ऐसे में पशु मैत्री संघ के इस बहिष्कार से राज्य भर में पशुपालकों को परेशानी हो सकती है। संघ ने विभाग से अनुरोध किया है कि उनकी मांग पर सहानुभूतिपूर्वक विचार कर जल्द कार्रवाई की जाए ताकि वे सम्मानपूर्वक अपनी सेवा दे सकें। 📹 Murari Kumar Singh

Ghailarh, Madhepura | Jul 29, 2026

🔴 लायंस क्लब मधेपुरा इंस्टॉलेशन कार्यक्रम
 मधेपुरा के जीवन सदन सभागार में 26 जुलाई 2026 की देर शाम चार लायंस क्लबों का संयुक्त शपथ ग्रहण (इंस्टॉलेशन) कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डिस्ट्रिक्ट गवर्नर लायन संगीता नंदा ने नए पदाधिकारियों को शपथ दिलाई।

नए अध्यक्ष: लायन विकाश सर्राफ (मधेपुरा), लायन मिथिलेश कुमार (मुरलीगंज), अनिता रानी (मुरलीगंज फेमिना) और अंकित सुल्तानियां (लियो क्लब मधेपुरा)।

नए सचिव: लायन आलोक कुमार मंडल (मधेपुरा), लायन डॉ. रोहित (मुरलीगंज), लायन पुष्पलता कुमारी (मुरलीगंज फेमिना) और लायन शिवम महेश्वरी (लियो क्लब)।
📹 Murari Kumar Singh

🔴 लायंस क्लब मधेपुरा इंस्टॉलेशन कार्यक्रम मधेपुरा के जीवन सदन सभागार में 26 जुलाई 2026 की देर शाम चार लायंस क्लबों का संयुक्त शपथ ग्रहण (इंस्टॉलेशन) कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डिस्ट्रिक्ट गवर्नर लायन संगीता नंदा ने नए पदाधिकारियों को शपथ दिलाई। नए अध्यक्ष: लायन विकाश सर्राफ (मधेपुरा), लायन मिथिलेश कुमार (मुरलीगंज), अनिता रानी (मुरलीगंज फेमिना) और अंकित सुल्तानियां (लियो क्लब मधेपुरा)। नए सचिव: लायन आलोक कुमार मंडल (मधेपुरा), लायन डॉ. रोहित (मुरलीगंज), लायन पुष्पलता कुमारी (मुरलीगंज फेमिना) और लायन शिवम महेश्वरी (लियो क्लब)। 📹 Murari Kumar Singh

Ghailarh, Madhepura | Jul 29, 2026

🔵 डीजे वाले की शादी में डीजे पलटी, दो की जान गई
******************
मधेपुरा जिला के चौसा प्रखंड अंतर्गत लौआलागन पूर्वी पंचायत के पौरा टोला में शादी मे डीजे पलटने से कोहराम मच गया। हादसे में एक 35 वर्षीय महिला और एक 5 वर्ष मासूम बच्चे की दर्दनाक मौ त हो गई।

बताया जाता है कि गाँव मे एक शादी थी, उसी में डीजे लेकर नाच डांस करते लोग जा रहे थे। साथ मे देखने वाले भी चल रहे थे। डीजे का ड्राइवर नया था, डीजे असंतुलित होकर पलट गई जिससे एक माहिला और एक मासूम बच्चा उस के चपेट में आ गए और वे डीजे के नीचे दब गये, जिससे उनकी मौ त हो गई।
बाद में लोगो ने बताया कि डीजे उसी का था जिस के यहाँ शादी थी। मृतक महिला का पति मजदूरी करने बाहर गया हुआ है। महिला की पहचान प्रियंका देवी (35 वर्षीय), पति - अजित मंडल के रूप में हुई है। वहीं मासूम बच्चा बिट्टू कुमार (5 वर्षीय) पिता मंटू मंडल है। उधर पुलिस प्रशासन घटना की जानकारी मिलते ही शव को कब्जे में लेकर कानूनी प्रक्रिया में जुट गई है। डीजे को भी कब्जे में ले लिया गया है।
📹 Arif Alam

🔵 डीजे वाले की शादी में डीजे पलटी, दो की जान गई ****************** मधेपुरा जिला के चौसा प्रखंड अंतर्गत लौआलागन पूर्वी पंचायत के पौरा टोला में शादी मे डीजे पलटने से कोहराम मच गया। हादसे में एक 35 वर्षीय महिला और एक 5 वर्ष मासूम बच्चे की दर्दनाक मौ त हो गई। बताया जाता है कि गाँव मे एक शादी थी, उसी में डीजे लेकर नाच डांस करते लोग जा रहे थे। साथ मे देखने वाले भी चल रहे थे। डीजे का ड्राइवर नया था, डीजे असंतुलित होकर पलट गई जिससे एक माहिला और एक मासूम बच्चा उस के चपेट में आ गए और वे डीजे के नीचे दब गये, जिससे उनकी मौ त हो गई। बाद में लोगो ने बताया कि डीजे उसी का था जिस के यहाँ शादी थी। मृतक महिला का पति मजदूरी करने बाहर गया हुआ है। महिला की पहचान प्रियंका देवी (35 वर्षीय), पति - अजित मंडल के रूप में हुई है। वहीं मासूम बच्चा बिट्टू कुमार (5 वर्षीय) पिता मंटू मंडल है। उधर पुलिस प्रशासन घटना की जानकारी मिलते ही शव को कब्जे में लेकर कानूनी प्रक्रिया में जुट गई है। डीजे को भी कब्जे में ले लिया गया है। 📹 Arif Alam

Ghailarh, Madhepura | Jul 29, 2026