गरौठा: गरौठा थाना क्षेत्र में अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत, दो मासूम बेटों के सिर से उठा पिता का साया
झांसी के गरौठा में मोतीबाई कॉलेज के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार शैलेंद्र अहिरवार की मौत हो गई। वह भगवंतपुरा के निवासी थे। हादसे के बाद चालक फरार हो गया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर अज्ञात वाहन की तलाश शुरू कर दी है। मृतक अपने पीछे पत्नी और दो मासूम बेटों को छोड़ गए हैं।