रामपुर: रविवार को जामा मस्जिद से शहर काज़ी सय्यद खुशनुड मियां ने चांद देखकर ईद-उल-फितर का ऐलान किया
Rampur, Rampur | Mar 30, 2025 रविवार को शाम सात बजे जामा मस्जिद में ईद उल फितर का चाँद देखा गया। शहर काजी सय्यद खुशनूद मियाँ ने चाँद देखकर ईद उल फितर का एलान किया। सोमवार को मुस्लिम समाज द्वारा ईद उल फितर मनाई जाएगी। ईद गाह में सोमवार को सुबह 7:30 बजे ईद उल फितर की नामाज़ अदा की जाएगी। शहर काजी ने लोगो से सड़कों पर नामाज़ न अदा करने की अपील की है।