रामपुर: खंडिया गांव की एक युवती ने मामूली बात पर घर में रखा जहरीला पदार्थ खाया, युवती की हालत बिगड़ी
Rampur, Rampur | Mar 30, 2025 खंडिया गांव की युवती ने मामूली सी बात को लेकर घर में रखा जहरीला पदार्थ खा लिया है,जिससे युवती की हालत बिगड़ गई है। युवती को जिला अस्पताल में भर्ती करवाया है। युवती का उपचार चल रहा हैम घटना रविवार की सुबह 11:30 बजे की बताई जा रही है। जिला अस्पताल के डॉक्टरों का कहना है जल्द ही युवती ठीक हो जाएगी। परिवार के लोग घटना को लेकर ज्यादा कुछ कमरे पर नहीं बता रहे हैं।