हुज़ूर: जय हिंद सेना भोपाल ने चलाया 'वृक्ष दान' अभियान,राहगीरों को बांटे पौधे
Huzur, Bhopal | May 30, 2024 राजधानी में पड़ रही भीषण गर्मी के बीच जय हिंद सेना ने लोगों को पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया है। सेना ने 'वृक्षदान' अभियान शुरू किया है, जिसके तहत राहगीरों को पौधे बांटकर कहा जा रहा है कि आने वाली पीढ़ियों को शुद्ध वातावरण देने के लिए पौधे लगाएं और उनकी देखरेख करें।ताकि पौधे बड़े होकर गर्मी से बचाव करें। इससे पानी की पूर्ति भी होगी और आक्सीजन भी मिलेगी।