हुज़ूर: भोपाल में कुत्तों ने किया काले हिरण का शिकार,वन विभाग के रेस्ट हाउस के पास मिला शव
Huzur, Bhopal | May 30, 2024 भोपाल के बिशनखेड़ी में वन विभाग के रेस्ट हाउस के पास एक गर्भवती काले हिरण का शव मिला है। ग्रामीणों का कहना है कि हिरण का शिकार कुत्तों ने किया है। वन विभाग की टीम जांच कर रही है। वन विहार में हिरण के शव का पोस्टमॉर्टम होगा। मौत की असल वजह पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद पता चलेगी।