हुज़ूर: भोपाल में आर्मी जवानों ने बचाई परिवार की जान,खाई में गिरी कार को रेस्क्यू कर बचाया
Huzur, Bhopal | May 30, 2024 भोपाल के बैरागढ़ से एयपोर्ट रोड की ओर जाने वाली सड़क पर कार अनियंत्रित होकर बीस फीट गहरी खाई में जा गिरी।आर्मी एरिया में स्थित सुदर्शन गेट के पास हुए इस हादसे के बाद तत्काल आमी जवान मौके पर रवाना हुए। आमीं जवानों ने पहले कार में फंसे दस साल के बच्चे सहित परिवार को सुरक्षित निकाला। इसके बाद क्रेन की मदद से कार को भी खाई से बाहर निकाल लिया।