हुज़ूर: भोपाल एयरपोर्ट के पास ब्रिज पर सड़क हादसे में एक युवक की मौत, पुलिस जांच में जुटी
Huzur, Bhopal | May 30, 2024 भोपाल के एयरपोर्ट के पास ब्रिज पर अज्ञात वाहन ने स्पोर्ट्स बाइक पर सवार युवक को टक्कर मार दी। हादसे में घायल युवक की इलाज के दौरान हमीदिया अस्पताल में आज मौत हो गई। मामले में गांधी नगर पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है। टक्कर मारने वाले वाहन की पहचान के लिए पुलिस घटना स्थल के आस पास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है।