महोबा: पचपहरा गांव में जल संकट दूर करने के लिए ग्रामीणों ने डीएम को सौंपा ज्ञापन, तलैया खुदाई की मांग की
Mahoba, Mahoba | May 19, 2026 जल संकट को लेकर ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। प्रधान प्रतिनिधि विजय वर्मा के नेतृत्व में पहुंचे ग्रामीणों ने गांव की पुरानी तलैया को गहरा कराने की मांग की।ग्रामीणों का कहना है कि तलैया में पानी न रुकने से किसानों और पशुओं को परेशानी हो रही है।उन्होंने रेलवे और रिंग रोड निर्माण में निकलने वाली मिट्टी का उपयोग तलैया गहरी करने में कराने की मांग उठाई।