सदर: मनीष सिंह हत्याकांड में करणी सेना ने रासुका और फांसी की सजा की मांग की, डीसीपी को सौंपा पत्रक
वाराणसी में कारोबारी मनीष सिंह की नृशंस हत्या से पूरे क्षेत्र में आक्रोश फैल गया है। हमलावरों द्वारा बेरहमी से हाथ-पैर तोड़ने और आंख फोड़कर हत्या किए जाने की घटना ने मानवता को झकझोर कर रख दिया है। इस जघन्य अपराध को लेकर सर्वसमाज में गहरा आक्रोश और शोक व्याप्त है।