बक्सर: वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने पर जिले के सभी थानों में हुआ सामूहिक गायन
Buxar, Buxar | Nov 7, 2025 “वंदे मातरम्” के गौरवशाली 150 वर्षों के अवसर पर जिले के सभी थाना परिसरों में राष्ट्रगीत का सामूहिक गायन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर थानाध्यक्षों सहित अन्य पदाधिकारी एवं पुलिसकर्मियों ने एक साथ स्वर मिलाकर “वंदे मातरम्” का गायन किया।कार्यक्रम का उद्देश्य देशभक्ति की भावना को सशक्त बनाना एवं राष्ट्रगान के प्रति सम्मान प्रदर्शित करना था।