बक्सर: चारों विधानसभाओं के 52 प्रत्याशियों का भाग्य ईवीएम में कैद, बाजार समिति के स्ट्रांग रूम में सुरक्षित रखे गए ईवीएम
Buxar, Buxar | Nov 7, 2025 बक्सर जिले के चारों विधानसभा क्षेत्र के 52 प्रत्याशियों का भाग्य ईवीएम में गुरुवार को 6:00 अपराह्न में कैद हो गया| इसके साथ ही चारों विधानसभा का ईवीएम नगर के बाजार समिति स्थित स्ट्रांग रूम में सुरक्षित हो गया है| पोल ईवीएम देर रात तक स्ट्रांग रूम में सुरक्षित किया गया।ईवीएम को सुरक्षित स्ट्रांग रूम मे रखने की प्रक्रिया गुरुवार शुक्रवार की दरमियानी रात हुई।