जांजगीर: धारदार तलवार लेकर लोगों को डराने वाला आरोपी गिरफ्तार, जांजगीर सिटी कोतवाली पुलिस की कार्रवाई
जांजगीर-चांपा में कोतवाली पुलिस ने धारदार हथियार लेकर लोगों को डराने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने खोखरा सूर्या चौक से आरोपी गौरी शंकर सूर्यवंशी को एक तलवार के साथ पकड़ा। आरोपी राहगीरों को डराकर दहशत फैला रहा था। प्रभारी पुलिस अधीक्षक निवेदिता पाल के निर्देशन और अधिकारियों के मार्गदर्शन में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की।