कोडरमा: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर शिव वाटिका में जिला प्रशासन द्वारा कार्यक्रम का आयोजन, योग को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाएँ
जिला प्रशासन कोडरमा के तत्वावधान में नगर परिषद् झुमरी तिलैया स्थित शिव वाटिका में 11वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर भव्य योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर उपायुक्त श्री ऋतुराज, पुलिस अधीक्षक श्री अनुदीप सिंह, अनुमंडल पदाधिकारी श्रीमती रिया सिंह, अपर समाहर्ता श्रीमती पूनम कुजुर समेत कई वरीय पदाधिकारी, विभागीय प्रतिनिधि मौजूद थे।