बेड़ो प्रखंड के महादानी मैदान विवाह मंडप में आयोजित समारोह में झारखंड सरकार के गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा रांची जिला में अधिसूचित झारखंड आंदोलनकारियों के बीच प्रमाण-पत्र वितरित किए गए। कार्यक्रम में पूर्व मंत्री एवं झारखंड प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष बंधु तिर्की ने कहा कि आंदोलनकारियों का त्याग व बलिदान कभी भुलाया नहीं जा सकता।