मैरवा: दरौली मोड़ के समीप दो बाइकों की टक्कर में एक युवक की हुई मौत, ग्रामीणों ने सड़क को किया जाम
Mairwa, Siwan | Apr 27, 2024 मैरवा थाना क्षेत्र के दरौली मोड़ के समीप शुक्रवार की रात दो बाइक की आपस में टक्कर हो गई। हादसे में दरौली रोड मैरवा निवासी 23 वर्षीय रीतेश कुमार गोड़ की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। आक्रोशित ग्रामीणों ने शनिवार को मृतक युवक का शव मैरवा धाम चौक पर रखकर जाम किया।